लखनऊ, मार्च 1 -- निगोहां में रह रहे परिजन कर रहे वतन वापसी में सहयोग की मांग की निगोहां। संवाददाता अमेरिका-ईरान संकट से खाड़ी देशों में रह रहे कामगार दहशत में है। कतर, दुबई की कई कंपनियों ने शुक्रवार से काम बंद कर दिया है। नतीजतन सभी अपने ठिकानों पर कैद हैं। उधर, लखनऊ में रह रहे उनके परिवारों के लोग बेचैन हैं। कुछ के फोन पर संपर्क हुआ है तो कुछ से बात भी नहीं हो पा रही है। दुबई में पिछले कई वर्षों से मजदूरी कर रहे निगोहां क्षेत्र के युवकों ने फोन पर अपने परिजनों को बताया कि वहां कामकाज ठप हो गया है और एहतियातन वे लोग अपने-अपने कमरों में ही रह रहे हैं। निगोहां के मारूफ, फरीद, सद्दाम, सादाब, सलीम, कदीर, वहीद दुबई के डीएपी शहर के कारखाने में काम करते हैं। नईम कतर की एक फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। नईम खान ने अपनी मां जुलेखा, पत्नी जमील खान क...