बक्सर, दिसम्बर 22 -- चौसा, एक संवाददाता। सरकार द्वारा अब सभी किसानों को फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए किसानों को जमीन संबंधित दस्तावेज के साथ अपने क्षेत्र के किसान सलाहकार और राजस्व कर्मचारी से सम्पर्क करना होगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पीएम किसान योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले किसानों के जमीन संबंधित जानकारी का सत्यापन करने के लिए केन्द्र सरकार के निर्देश पर कृषि और राजस्व व भूमि सुधार विभाग के संयुक्त प्रयास से फार्मर आईडी बनाने का कार्य शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ जारी रखने के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले जिन किसानों द्वारा फार्मर आईडी नहीं बनाया जाएगा, उनका नाम लाभुकों की सूची से हटाकर उन्हें इस योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा।

ह...