पाकुड़, जनवरी 23 -- दुमका के गांधी मैदान में आगामी 02 फरवरी को आयोजित‎ होने वाले 47 वें झारखंड दिवस की तैयारियों को लेकर पाकुडिया प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को झामुमो पार्टी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने की। बैठक में स्थानीय‎ महेशपुर विधायक‎ प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित‎ सभी पंचायत‎ अध्यक्ष, सचिव एवं‎ कार्यकर्ता‎ओं से विधायक‎ प्रो. मरांडी ने कहा कि दुमका के गांधी मैदान में पहली बार बिना दिशोम गुरु के झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस बार झारखंड दिवस को यादगार बनाया जाएगा। ताकि दिशोम गुरु को हम सब सच्ची श्रद्धांजलि दे सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए‎ सभी झामुमो कार्यकर्ता‎ अभी से लग जाएं। सभी अपने-अपने घरों पर पार्टी‎ का झंडा लगाएं एवं...