सभी कर्मियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य
धनबाद, जून 18 -- धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सभी कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। डीसी स्तर से जारी निर्देश के आलोक में अधीक्षक डॉ डीके गिंदौड़िया ने आदेश जारी किया है। कहा गया कि संस्थान में कार्यरत सभी नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों को प्रतिदिन बायोमीट्रिक प्रणाली से अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.