प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज। जिले में पेट्रोल डीजल की किल्लत को देखते हुए अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी क्षेत्रों में एसीएम को नोडल बना दिया है। वो अपने-अपने क्षेत्रों में एसीपी, आपूर्ति विभाग के अफसरों व कर्मचारियों के साथ रहकर देखेंगे। अगर समस्या होगी तो उसका निस्तारण कराएंगे। डीएम ने सभी से कहा है कि वो अपने क्षेत्रों में रहें। अगर कहीं पर पेट्रोल डीजल खत्म हो रहा है तो वहां पर मांग के अनुरूप पहले से कंपनी को अवगत कराएं। जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...