बांदा, मई 3 -- बांदा। नरैनी थाने की पुलिस व एसओजी टीम ने रविवार सुबह मुठभेड़ में पनगरा नहर के पास टप्पेबाजी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें से पुलिस की जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी एक साथ पढ़े थे और उन्होंने अपराध जगत में दोस्ती यारी को बरकरार रखा। पश्चिम उत्तर प्रदेश से यहां बुंदेलखंड के जिलों में आकर लोगों को निशाना बनाते थे। वहीं एक जिले में घटना को अंजाम देने के बाद वह दूसरे जिले का रूख कर लेते थे। क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार पुलिस ने निराजुल हसन निवासी शाहपुर थाना भोजपुर मुरादाबाद, गोविन्द निवासी पुट्ठी इब्राहिमपुर थाना रामराज मुजफ्फरनगर,फहीम निवासी शाहपुर थाना भोजपुर मुरादाबाद व साहिल निवासी शाहपुर भोजपुर मुरादाबाद को गिरफ्तार किया हैं। यह भी पढ़ें- चोरी की मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्...