नोएडा, जून 6 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। गौतमबुद्ध नगर समेत पूरे प्रदेश में नौ से 11 जून तक नियमों का उल्लंघन कर दौड़ने वाली निजी बसों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे समेत प्रमुख मार्गों और टोल प्लाजा पर 24 घंटे परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम तैनात रहेगी। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि इस जांच अभियान में उन निजी बसों की जांच की जाएगी, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीटवार बुकिंग कर स्टेज कैरिज के रूप में संचालन कर रही हैं, जबकि उनके पास में अखिल भारतीय पर्यटक परमिट है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में प्रवर्तन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। यह भी पढ़ें- सभी एक्सप्रेसवे पर तीन दिन 24 घंटे निजी बसों की जांच होगी मई में 242 बसों की जांच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई...