धनबाद, मई 13 -- धनबाद, संवाददाता। झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन ने राज्य सरकार से सभी उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की मांग की। प्रदेश महामंत्री राम कृष्ण सिंह ने सीएम को पत्र लिखकर कहा कि वर्तमान में केवल उन उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिलता है, जिनकी खपत 200 यूनिट से कम होती है। यदि किसी उपभोक्ता की खपत 201 यूनिट होती है तो वह योजना से वंचित हो जाता है। कहा गया कि वर्तमान में अधिकांश घरों में बिजली की खपत 200 यूनिट से अधिक हो रही है और करीब 95 प्रतिशत उपभोक्ता इस श्रेणी में आते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग मुफ्त बिजली योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। यूनियन ने बिहार और तमिलनाडु का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां निर्धारित सीमा तक मुफ्त बिजली की सुविधा सभी उपभोक्ताओं को दी जाती है, चाहे उनकी कुल खपत अधिक ह...