धनबाद, मई 19 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने इंटर्न डॉक्टरों की बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब सभी इंटर्न को नियमित और निर्धारित समय पर अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करनी होगी। हाजिरी में लापरवाही बरतने वाले इंटर्न पर आर्थिक कार्रवाई भी की जाएगी। मंगलवार को अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में सभी इंटर्न को बुलाया गया। इस दौरान अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया ने खुद एक-एक इंटर्न की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने इंटर्न को उनका बायोमेट्रिक हाजिरी रिकॉर्ड दिखाया और जिनकी उपस्थिति समय पर दर्ज नहीं मिली या कई दिनों तक अनुपस्थित पाई गई, उन्हें कड़ी चेतावनी दी।अधीक्षक यह भी पढ़ें- अधिकारियों की खींचतान में फंसा 14 कर्मियों का वेतन ने कहा कि अस्पताल में अनुशासन बनाए रखना बेहद जरूरी है। बायोमे...