देवघर, जून 6 -- देवघर। समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान डीसी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा किएजा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए पोषण ट्रैकर के माध्यम से जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर की जा रही गतिविधियों एवं अपलोड किए जा रहे आंकड़ों की समीक्षा करते हुए सभी आंकड़ों का समय-समय पर क्रॉस वेरिफिकेशन कराने का निदेश संबंधित अधिकारी को दिया। यह भी पढ़ें- 0-5 वर्ष के सभी बच्चों का आधार बनाना अनिवार्यकार्यों की समीक्षा उन्होंने जिले में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति के अलावा पीने का पानी, शौचालय, वर्षा जल संचयन आदि से जुड़ा प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को जल्द से जल्द समर्पित करने का निर्देश जिला समाज...