मुंगेर, मार्च 12 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले भर के अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी बुधवार से सामूहिक हड़ताल पर चले गए। सामूहिक हड़ताल का असर अब सीधे तौर पर आम लोगों पर पड़ने लगा है। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालयों में परिमार्जन, दाखिल-खारिज और मापी जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दूर-दराज गांवों से लोग अपने जमीन से जुड़े काम के लिए अंचल कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों के नहीं रहने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बुधवार को सदर अंचल कार्यालय पहुंचे विनोद कुमार ने बताया कि वे जमीन के परिमार्जन के लिए अंचल कार्यालय आए थे, लेकिन हड़ताल के कारण उनका काम नहीं हो पा रहा है। वहीं मनोज चौधरी का कहना है कि दाखिल-खारिज के लिए बार-बार कार्यालय आने के बावजूद उनका आवेदन लंबित पड़ा हुआ है। इधर नौवागढ़ी के बबलू कुमार माप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.