हाजीपुर, दिसम्बर 2 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों के लोगों और खासकर किसानों तथा युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्व व भूमि सुधार विभाग की पहल पर अब जिले के सभी 16 अंचल कार्यालयों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोलने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके खुल जाने से लोगों को जमीन आवेदन करने व ऑफिसियल कार्यों में सहूलियत, ऑनलाइन सेवाएं मिलने लगेगी। कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी केंद्र के सभी अंचल कार्यालय परिसर में ही जगह आवंटन किया जाएगा। चिह्नित सीएससी (कामन सर्विस सेंटर) के वीएलई (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) को प्रशिक्षण मिलने के बाद वीएलई अंचल कार्यालयों में स्मापित सीएससी काउंटर पर बैठकर सीधे आम नागरिकों को निभागीय आनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। सीएससी केंद्र खुलने पर अब गांव के लोगों को विभागीय काम आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.