महोबा, जून 19 -- महोबा, संवाददाता। सीएम के संभावित दौरा को लेकर अधिकारी तैयारियों में जुट गए है। यह भी पढ़ें- सीएम आगमन की तैयारियां तेज, डीएम का निरीक्षणसीएम की सुरक्षा व्यवस्था सीएम के गोरखगिरि जाने की अटकलों के बीच गोरखगिरि और शिवतांडव में तैयारियां की जा रहीं है। सभा स्थल का प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए सीएम की सुरक्षा में कोई चूक न होने के निर्देश दिए है। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 21 जून को संभावति दौरा है। मोदी ग्राउंड में सभा स्थल के लिए टैंट लगाया जा रहा है। प्रयागराज के एडीजी ज्योति नारायण ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ सभा स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत को परखा है। पार्किंग व्यवस्था सहित यातायात व्यवस्था को बे...