कोडरमा, फरवरी 5 -- कोडरमा। कोडरमा के लोकाई मैदान में गुरुवार को सदस्यता ग्रहण समारोह में जिले के लोगों की भारी भीड़ जुटी। लगभग सभी प्रखंडों से लोग सीएम की सभा को देखने सुनने के लिए पहुंचे थे। सभा में भीड़ को देख सीएम ने भी खूब तारीफ की। कहा कि यह भीड़ विकास देखने के लिए यहां पहुंची है। कहा कि सभी को मालूम है कि कोडरमा का विकास झामुमो से ही संभव है। मुख्यमंत्री की सभा में कोडरमा जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष सह विधानसभा की पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंच पर शालिनी गुप्ता को अंगवस्त्र देकर पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शालिनी गुप्ता के 15 वर्षों के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि वे उनके संघर्ष को नजदीक से जानते हैं। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.