बागपत, मई 23 -- बड़ौत। नगर के अजीत नाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर मंडी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सकल जैन समाज के तत्वाधान में आयोजित सभा में आर्यिका माताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे। रीवा मध्य प्रदेश में विहाररत जैन आर्यिका श्रुतमति माता और आर्यिका उपशममति माता का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक समाधिमरण होने पर अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर मंडी में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। डॉ श्रेयांश जैन के निर्देशन में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने भाग लिया। नवकार मंत्र के पाठ के साथ सभा का समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...