फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सदर नगर पालिका की बोर्ड बैठक इस बार भी बिना किसी हंगामें के निपट गई। शहर के विकास के लिए बोर्ड बैठक में 137 करोड़ का बजट ध्वनि मत से पास हो गया। बोर्ड बैठक में कई सभासदों ने पालिका कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। पालिका सभागार जर्जर होने के कारण ई रिक्शा के लिए बनाए गए चार्जिंग स्टेशन गैराज में पालिका बोर्ड बैठक हुई। बोर्ड बैठक तय समय पर शुरू हुई और एजेंडा वरिष्ठ लिपिक शरद वाजपेई के द्वारा पढ़े गए तो विकास कार्यों के प्रस्तावों को सभासद पास पास करते रहे। कई प्रस्तावों पर सभासदों की ओर से आपत्ति जाहिर की गई। इसपर पालिका चेयरमैन और ईओ विनोद कुमार ने सभासदों की आपत्ति का जवाब दिया इसपर सभासद संतुष्ट नजर आए। हालांकि कई सभासदों की ओर पालिका कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए ...