हरदोई, मार्च 18 -- पिहानी। मोहल्ला भाटनटोला में प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी ने सभासद प्रतिनिधि पर दस हजार मांगने का आरोप लगाते हुए अधिशाषी अधिकारी से शिकायत की है। रूमा देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त मिली है, जिससे वह अपना मकान बना रही है। सभासद प्रतिनिधि अरुण गुप्ता घर आकर उससे दस हजार की मांग कर रहे हैं। आरोप लगाया कि रुपये न देने पर दूसरी किस्त रुकवा देने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उससे दो हजार रुपये लिए भी जा चुके हैं। पीड़ित की ओर से इस मामले की ईओ से मिलकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेज दिया गया है। दूसरी ओर अरुण गुप्ता ने आरोपों को निराधार बतात...