सोनभद्र, मार्च 20 -- अनपरा ,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 20 नूरिया मोहल्ला टैगोर नगर में रोजा अख्तियार करने जा रहे सभासद पर लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार शाम एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में सभासद जैनुल आबेदीन उर्फ जानी पुत्र हाजी अब्दुल हमीद ने आरोप लगाया है कि बुधवार शाम जब वह रोजा अख्तियार को डीह बाबा से मस्जिद की तरफ जा रहे थे तभी पुरानी रंजिश को लेकर आसिफ अली पुत्र रशीद अहमद ने उन पर रॅाड से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। अगल-बगल के लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया की सभासद की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। जांच की जा रही है। शीघ्र कार्रवाई सुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.