रुडकी, मई 21 -- लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा बिजली घर पर तैनात कर्मचारियों ने सभासद पति और उसके समर्थकों पर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में अवर अभियंता ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अवर अभियंता विनोद कुमार के अनुसार, बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे सभासद पति अपने आठ-दस समर्थकों के साथ बिजली घर पहुंचा और लाइनमैन सलीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे सुरक्षा गार्ड अनिल चौधरी के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान उसकी बंदूक छीनकर गला दबाने का प्रयास किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...