नैनीताल, अप्रैल 9 -- योगिता तिवारी, नैनीताल। शेर का डांडा वार्ड के सभासद अंकित चंद्रा ने गुरुवार को पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल और ईओ रोहिताश शर्मा को ज्ञापन सौंपकर वार्ड में विकास कार्य कराने की मांग की है। चेताया है कि मामले में कोई कार्रवाई न हुई तो वे धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन करेंगे। ज्ञापन में सभासद ने कहा है कि उनका एक वर्ष का कार्यकाल हो चुका है और अभी तक उनके वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से उनका वार्ड सबसे बड़ा है। वार्ड में कई स्थानों पर सड़क निर्माण, रेलिंग निर्माण, सीढ़ी निर्माण कार्य होने हैं और प्रकाश व्यवस्था के लिए 20 विद्युत पोल लगाए जाने हैं। उनका वार्ड जंगल क्षेत्र में आता है, जिससे अक्सर जंगली जानवरों का भय बना रहता है। कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए वार्ड में उपर्युक्त कार्य कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.