मुजफ्फर नगर, जून 13 -- जानसठ। नगर पंचायत के भाजपा के नामित सभासद विशु पाल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि नगर पंचायत द्वारा जो मुख्य द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी से इसका स्टीमेंट व डीजीसी की रिपोर्ट व श्रीमान कमिश्नर की रिपोर्ट एक जून को मांगी थी कि यह द्वार किस नियम से बन रहा है इसकी गहनता से जांच की जाए। मेरे संज्ञान में आया है कि सम्भवत सन् 2014 से 2017 तक कोई शासनादेश आया था कि इस तरह का कोई स्थाई गेट नहीं बन सकता, तो यह किस नियम से बन रहा है। इसकी जानकारी अभी तक नगर पंचायत ने नहीं दी है। यह भी पढ़ें- ठाकुरद्वारा नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताओं पर शासन से रिपोर्ट तलब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...