बुलंदशहर, अप्रैल 16 -- नगर पंचायत सभासद ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किये जाने की शिकायत एसडीएम से की है। वार्ड नं 12 की सभासद सायरा ने दिये शिकायती पत्र में कहा है कि बीते दिनों नगर पंचायत और प्रशासन ने सरकारी भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराया था। इसी क्रम में खेत को भी कब्ज़ा मुक्त कराया गया। आरोप है कि भू माफियाओं द्वारा खेत की सरकारी भूमि पर कब्ज़ा करके अवैध निर्माण किया जा रहा है। बताया कि सभासद ने उक्त मामले की ऑनलाइन भी शिकायत की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि उक्त भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो आमरण अनशन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.