सिद्धार्थ, जून 17 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज नगर पंचायत के विभन्नि वार्डों में साफ-सफाई, शुद्ध व शीतल पेयजल मुहैया कराने, तेलियाना मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर पर शौचालय निर्माण सहित अन्य समस्याओं को लेकर शासन की ओर से नामित सभासद शशि प्रकाश अग्रहरि ने मंगलवार को ईओ को ज्ञापन सौंप कर समाधान कराने की मांग की। ईओ ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।नामित सभासद ने ईओ को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि तेलियाना मोहल्ला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में शौचालय का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। राप्ती नदी के श्मशान घाट पर बैठने के लिए बेंच, बिजली व्यवस्था की जरूरत है। यह भी पढ़ें- सड़क बिजली पानी परियोजनाओं को पूरा करें: सांसद इसके अलावा सभासद ने नगर क्षेत्र के विभन्नि वार्डों में शुद्ध व शीतल पेयजल मुहैया कराने के लिए आरओ मशी...