सभासद को समुदाय विशेष के मनबढ़ों ने हमला किया घायल, गंभीर
बस्ती, जून 1 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। वार्ड में हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे सभासद पर आधे दर्जन से अधिक समुदाय विशेष के मनबढ़ो ने हमला बोल दिया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पैकोलिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के संत रविदास नगर वार्ड में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। यहां के सभासद शमशेर सिंह अपने सहयोगी के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। इसी बीच समुदाय विशेष का व्यक्ति आया और पुरानी रंजिश को लेकर उनको अपशब्द कहने लगा। थोड़ी देर बाद वह अपने साथ कुछ और लोगों को बुला लाया। तू तू मैं मैं से शुरू हुए विवाद में देखते ही देखते मनबढ़ो ने सभासद को मारपीट कर घायल कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.