फिरोजाबाद, मार्च 6 -- शिकोहाबाद पालिका के सभासद के साथ मुंशी द्वारा गुरुवार की शाम को मारपीट कर देने के मामले में शुक्रवार की सुबह नगर पालिका के सभासदों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रभारी निरीक्षक से वार्ता कर दोषी मुंशी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। थाना प्रभारी ने भाजपा नेताओं की शिकायत के आधार पर मुंशी के खिलाफ जांच के बाद कार्यवाही का भरोसा दिया है। पीड़ित सभासद ने मुंशी के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, अभद्रता का शिकायती पत्र दिया है। वार्ड नम्बर 17 के सभासद शिवम यादव उर्फ अप्पू ने थाने में तैनात मुंशी नरेश कुंतल पर मारपीट, गाली गलौज करने का आरोप लगाया था। सभासद अपने लॉकअप में बंद अपने परिचित को खाद्य पदार्थ देने गुरुवार की शाम को थाने गया था। इसी दौरान मुंशी ने आम जनता समझकर उसके साथ हाथापाई कर दी। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्...