गंगापार, फरवरी 3 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सभासद की शिकायत पर मंगलवार को एडीएम सिटी के नगर पंचायत कार्यालय पहुंचते ही हड़कंप मच गया। एडीएम सिटी ने नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में चल रहे कार्यों की गहन जांच-पड़ताल करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों से कड़ी पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान मलंग की तकिया स्थित गौशाला, तिराहा पर बने सार्वजनिक शौचालय, वाटर एटीएम सहित अन्य कार्यों में मानक विपरीत निर्माण के आरोपों की जांच की गई। शौचालय में भारी गंदगी पाए जाने पर एडीएम सिटी ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। दानियालपुर निवासी अजीत गुप्ता व सभासद पति केसरवानी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि ऐतिहासिक काली मंदिर स्थित नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित तालाब के सुंदरीकरण में पुरानी ईंटों का उ...