लखीमपुरखीरी, फरवरी 7 -- वार्ड संख्या चार कुम्हारन टोला द्वितीय के सभासद धर्मेन्द्र कुमार की माता रामा देवी के आकस्मिक निधन पर नगर पालिका परिषद में शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पालिका सभागार में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...