चंदौली, जून 30 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या-7 के सभासद संतोष कुमार के कार्यालय में मंगलवार को बकाया रुपये के विवाद में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। सभासद संतोष कुमार का कहना था कि कि उन्होंने कुछ समय पूर्व कैथा पुर निवासी दो लोगों से दो लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। इसमें सवा लाख रुपये वापस कर चुके हैं, जबकि 75 हजार रुपये का भुगतान शेष है। सभासद ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने शेष राशि चुकाने के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी। आरोप है कि मंगलवार को दोनों लोग जायसवाल स्कूल रोड स्थित उनके कार्यालय पहुंचे और बकाया रुपये की मांग करने लगे। बातचीत के दौरान विवाद...