सभासदों पर मारपीट करने, इंटर लॉकिंग का काम रोकने का आरोप
आजमगढ़, मई 28 -- आजमगढ़। शहर के रैदोपुर में चल रहे इंटर लॉकिंग के काम को रोकने और मारपीट करने का सभासदों पर आरोप लगा है। अवस्थापना निधि के अंतर्गत सीसी रोड, इंटर लॉकिंग, नाली पटिया का काम कराया जा रहा है। शहर के रैदोपुर में इंटर लॉकिंग करने में मंगलवार को मजदूर लगे थे। निर्माण कार्य करा रही फर्म के प्रतिनिधि सिकंदर यादव ने आरोप लगाया कि रात में निर्माण कार्य चल रहा था। रात करीब 10 बजे रैदोपुर सभासद मजदूरों से गाली गलौज करते हुए भगाने का प्रयास किया। कार्य के सापेक्ष्य में दो प्रतिशत गुंडा टैक्स की मांग की। रात करीब 12 बजे सिविल लाइंस वार्ड के सभासद 20-25 लोगों के साथ पहुंच कर गाली गलौज की। मजदूरों को मारा-पीटा और धकमी दी, मजदूरों को भगा दिया। इसके बाद से काम बंद है। सिकंदर यादव ने अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद निर्माण ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.