रुडकी, अप्रैल 21 -- लंढौरा, संवाददाता। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सभासदों का कहना है कि मामले की शिकायत डीएम से की जाएगी। सभासद समद का कहना है कि कूड़ा उठाने वाली दो गाड़ियों की मरम्मत पर साढ़े चार लाख रुपये खर्च दिखाया गया है। सभासद फरमान का कहना है कि स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए ढाई लाख रुपये खर्च किए गए हैं। वार्ड छह की सभासद पति असलम, आठ की सभासद पिता रब्बान का आरोप है कि एक साल में नगर पंचायत की ओर से 25 लाख रुपये का तेल खर्च दिखाया गया है। कहा कि एक साल में करीब दस लाख रुपये का तेल खर्च आ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.