हापुड़, जून 30 -- गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के विरोध में निर्वाचित सभासदों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने नगर पालिका में हो रही कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नगर पालिका में प्रशासनिक अनियमितताएं, जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा, बोर्ड की स्वीकृति के बिना लिए गए निर्णय, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी तथा सरकारी धन के दुरुपयोग जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। सभासदों ने इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सभासद गोपाल कुमार ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका में लंबे समय से कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताएं, मनमानी कार्यशैली औ...