उन्नाव, दिसम्बर 13 -- बांगरमऊ। नैनिहालगंज बाजार में 52 लाख रुपये की लागत से बन रहे नाले का निर्माण राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। सकरी सड़क पर फैली निर्माण सामग्री के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। नगर पालिका के सभासदों ने नाले निर्माण में मानकों की अनदेखी को लेकर जांच की मांग की है। नगर के उत्तरी छोर पर लगभग 55 साल पहले स्थानीय प्रशासन द्वारा पक्के नाले का निर्माण कराया गया था। इस नाले का पानी नगर के हरदोई-उन्नाव और लखनऊ मार्ग होते हुए कल्याणी नदी में गिरता है। नौनिहालगंज बाजार और आसपास के मोहल्लों का गंदा पानी भी इसी नाले में आता है। कस्बे की आबादी बढ़ने और जमीन की कीमत बढ़ने के कारण पुराने ड्रेनेज सिस्टम में समस्या आने लगी और जलभराव की समस्या लगातार बढ़ने लगी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.