फतेहपुर, फरवरी 10 -- फतेहपुर। सभासदों ने ईओ व चेयरमैन को ज्ञापन देकर बैठक कराने की मांग की है। सभासद अतीश पासवान के नेतृत्व में सभासदों ने मांग करते हुए कहा कि गत वर्ष अप्रैल माह में बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया था। लेकिन नौ माह बीत जाने के बावजूद बैठक न होने के कारण शहर का विकास कार्य बाधित होने के साथ ही लोगो को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मांग करते हुए कहा कि जल्द बैठक का आयोजन कराया जाए। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, अवशेष जायसवाल, सुनील गुप्ता, सुनील लोधी, दीपक मौर्या, सरोज देवी, माया पटेल आदि सभासद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.