उरई, अप्रैल 23 -- माधोगढ़। संवाददाता नगर पंचायत कार्यालय रामपुरा में बुधवार को बोर्ड बैठक की गई। जिसमे अपनी मांगों को लेकर सभी सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। इतना ही नहीं सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ शिकायती पत्र भी ईओ को सौंपा।बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय रामपुरा में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर के विकास को लेकर चर्चाओं का साथ कार्ययोजना तैयार की जानी थी। लेकिन सभासदों की पूर्व से ही चली आ रही नगर विकास के मुद्दे की मांगों को लेकर सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी/ उप जिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश सोनी को अपना मांग पत्र देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा पर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र भी दिया और गंभीर आरोप लगाए कि नगर के विकास कार्यों में हम सभासदों से कोई भी राय नहीं ली जाती। उक्त ब...