उरई, जून 3 -- उरई। नगर पालिका में बुधवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब सभासदों ने कर अधीक्षक से भुगतान समेत विभिन्न मामलों की सूचनाएं मांगी। इस बात को लेकर सभासदों व कर अधीक्षक में काफी कहासुनी हुई। सभासदों ने इस दौरान तमाम तरह के गंभीर आरोप भी लगाए। इस दौरान सभासद विपिन सेठ, आकाश त्रिवेदी के साथ पुष्पेंद्र, नरेश आदि मौजूद रहे। सूचनाएं देने को लेकर काफी देर तक नोंकझोंक हुई। हालांकि कर अधीक्षक प्रार्थना पत्र देने के बाद दो दिनों के भीतर सूचनाएं दिए जाने की बात कहते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...