सभासदों ने एसडीएम से की सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने की मांग
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- जानसठ। नगर पंचायत के सभासदों ने तालड़ा बाइपास पर सरकारी भूमि पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जे को हटवाने के लिए एसडीएम को एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत जानसठ के सभासद बाबर अंसारी, सभासद मोहम्मद अहसान ने सोमवार को एसडीएम राजकुमार भारती को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि जानसठ तालड़ा बाइपास पर स्थित सरकारी भूमि सहित कई अन्य जगहों पर सरकारी जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। आरोप है कि सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण की तैयारी की जा रही है। सभासदों का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है। सभासद बाबर अंसारी, सभासद मोहम्मद अहसान ने एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.