सभासदों ने उठाई घटिया नाला निर्माण की आवाज, छाईं रहीं बिजली की समस्याएं
फतेहपुर, जून 6 -- फतेहपुर। सदर तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को बिजली विभाग की समस्याएं छाईं रहीं। वहीं नगर पंचायत बहुआ के सभासदों ने नाला निर्माण में डीपीआर के विपरीत एवं घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किए जाने पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की। दिवस की अध्यक्षता कर रही डीएम निधि गुप्ता वत्स, पुलिस कप्तान अभिमन्यु मांगलिक ने दर्ज हुईं 216 शिकायतों में 26 का निवारण किया और शेष का सम्बंधित अधिकारियों को समय के अंदर शिकायतें दूर करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में बहुआ नगर पंचायत की सभासद रिजवाना खातून ने शिकायत दर्ज कराई कि नगर के जवाहर नगर में कराए जा रहे नाला निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस:डीएम के सामने शिकायत लेकर पहुंचे 58 फरियादी साथ ही डीपीआर के विप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.