सभासदों के विरोध के बाद रुका निर्माण कार्य
जौनपुर, जून 11 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। कई माह पूर्व तहसील परिसर में पुराना भवन गिरने के बाद काफी मलवा अभी भी तहसील परिसर में रास्ते में पड़ा है। जिसके कारण अधिवक्ताओं को कोर्ट और अपने चैंबर तक आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं की मांग पर उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत को इंटरलाकिंग रास्ता निर्माण कराने का निर्देश दिया, लेकिन सभासदों के विरोध पर निर्माण कार्य रुक गया। जिसके कारण तहसील अधिवक्ता आक्रोशित हैं। इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि सभासदों के विरोध पर कार्य रुका है। सारी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद ही जनहित में रास्ते का निर्माण अवश्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.