सोनभद्र, मई 12 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा नगर पंचायत की वित्तीय वर्ष 2026-27 की बोर्ड बैठक सोमवार को कुबरी स्थित नगर पंचायत कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनपरा नगर क्षेत्र के विकास कार्यो, साफ-सफाई व्यवस्था, सड़क एवं नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था समेत तमाम जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए ।

वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय एवं व्यय बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय एवं व्यय का ब्यौरा दिया गया। कुछ विकास कार्यो को पूरा कराने में आ रही समस्याओं से सभासदों को अवगत कराया गया। नगर पंचायत अनपरा के आगामी वित्तीय वर्ष के बजट, विकास योजनाओं एवं जनह...