सभासदों की शिकायत पर शुरू हुई जांच, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अभिलेखों की मांगी जानकारी
कुशीनगर, जून 7 -- कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी के सभासद एकता परिषद द्वारा डीएम को दिए गए शिकायती पत्र के क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी एवं परियोजना निदेशक पीयूष कुमार सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव एवं प्रधान लिपिक परवेज आलम से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर संबंधित अभिलेखों की जानकारी मांगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभासदों द्वारा मांगी गई सभी सूचनाएं सोमवार तक रिसीविंग के साथ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी समीक्षा की गई। सभासद एकता परिषद के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सभासद छोटेलाल शर्मा, रुस्तम अंसारी, दिलीप कुशवाहा, ईश्वर चंद्र कुशवाहा सहित अन्य सभासदों एवं प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.