भभुआ, मार्च 6 -- (पेज चार सिंगल खबर) भभुआ। शहर के वार्ड 14 में नगर परिषद के सभापति विकास तिवारी ने नाला निर्माण का शिलान्यास किया है। उन्होंने बताया कि इस योजना पर 18 लाख रुपए से अधिक खर्च होगा। उन्होंने बताया कि इस वार्ड के नाले का निर्माण किसी जनप्रतिनिधि द्वारा नहीं कराया गया था। इस वजह से यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या से लोग काफी परेशान हो जाते थे। उन्होंने बताया कि यह नाला का निर्माण एकता चौक से लेकर मुन्ना के घर तक किया जाएगा। इस योजना पर 1874550 रुपए खर्च होंगे। आज से दूसरे भवन में संचालित होंगे यह दफ्तर रामपुर। स्थानीय प्रखंड कार्यालय शनिवार को पंचायत सरकार भवन बेलांव में और अंचल कार्यालय जी राम जी के दफ्तर में शिफ्ट हो जाएगा। कार्यालय में शनिवार से व्यवस्थित हो ज...