उन्नाव, जून 2 -- उन्नाव, संवाददाता। नवीन मंडी स्थल हनक दिखाकर सालों से जमे अवैध कब्जेदारों पर आखिरकार प्रशासन का चाबुक चल गया। सभापति/नगर मजिस्ट्रेट मनोज सिंह ने छापा मारकर तीन बड़ी फर्मों के अतिक्रमण को मौके पर ही ध्वस्त करा दिया। बाकी व्यापारियों को दो टूक चेतावनी दी। तीन दिन में कब्जा हटाओ, वरना बुलडोजर चलेगा और नुकसान की जिम्मेदारी तुम्हारी होगी। कृषि उत्पादन मंडी समिति उन्नाव के सभापति/नगर मजिस्ट्रेट मनोज सिंह ने मंडी सचिव सुनील कुमार गुप्ता, मंडी प्रभारी रामकिशोर पाण्डेय और मंडी सहायक रामबहोरी के साथ नवीन मंडी स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में क्रय केंद्र की तरफ सानू एण्ड कम्पनी टीन, पप्पू ट्रेडिंग कम्पनी, चौरासिया ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को चिह्नित कियया। सभापति ने तत्काल एक्शन लेते हुए तीनों फर्मों के अवै...