भागलपुर, फरवरी 6 -- नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 10 में गुरुवार को सभापति राजकुमार गुड्डू ने सड़क और नाले का शिलान्यास किया। इस दौरान पार्षद भी मौजूद थे। सभापति ने बताया कि वार्ड 10 में बेचन साह के घर से कैलाश साह के घर तक पीसीसी सड़क एवं ढक्कन सहित नाला निर्माण का शिलान्यास किया गया है। इस दौरान मौके पर उपस्थित आमलोगों ने सभापति को जलापूर्ति की समस्याओं से अवगत कराया। सभापति ने आश्वासन दिया कि आतिशीघ्र बोरिंग का निर्माण कराकर जलापूर्ति समस्या को दूर कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...