भागलपुर, अप्रैल 7 -- उच्च माध्यमिक विद्यालय अब्जूगंज का सोमवार को नप सभापति राजकुमार गुड्डू ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिका ने विद्यालय में हो रही समस्याओं से अवगत कराया। नगर सभापति ने बताया कि विद्यालय में लगभग 600 से अधिक छात्र-छात्रा नामांकित है। मात्र तीन क्लास में ही डेक्स-बेंच है। जिस कारण परेशानी होती है। सभापति ने बताया कि आगामी दिशा एवं बीस सूत्री की बैठक में समस्याओं को रखकर अति शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...