भागलपुर, अप्रैल 11 -- वार्ड संख्या 16 में पीसीसी सड़क एवं नाले का निर्माण कार्य पूरा होने पर इसका उद्घाटन नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने किया। मौके पर वार्ड पार्षद सरिता देवी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर सड़क का शुभारंभ किया। जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। वहीं पार्षद सरिता देवी ने नगर सभापति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में इस महत्वपूर्ण योजना को पूरा किया जाना सराहनीय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...