सुल्तानगंज, अप्रैल 28 -- बिहार के भागलपुर जिले में सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े फायरिंग और मर्डर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें तीन नकाबपोश बदमाश बेखौफ होकर नगर परिषद कार्यालय में घुसते हैं। हाथ में बंदूकें लिए ये बदमाश गोलियों को बौछार करने लगते हैं। सीसीटीवी वीडियो देखने से लग रहा है कि अपराधी पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। गोली लगने से सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कृष्ण कुमार की मौत हो गई, जबकि सभापति राज कुमार गुड्डू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह वारदात मंगलवार दोपहर करीब 4 बजकर 5 मिनट पर हुई। नगर परिषद कार्यालय में सभापति राज कुमार अपने चैंबर में सैरात की बंदोबस्ती कर रहे थे। तभी अपराधी वहां पहुंचे। उन्होंने सभापति को टारगेट करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।सभापति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.