हाजीपुर, फरवरी 28 -- लालगंज । संवाद सूत्र लालगंज नगर परिषद बोर्ड की बैठक निर्धारित समय से एक घंटा पहले सभापति कंचन कुमार साह द्वारा स्थगित कर दिए जाने के बावजूद उपसभापति संतोष कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें लालगंज नगर परिषद के कुल 26 वार्ड पार्षदों में से 18 वार्ड पार्षदों ने भाग लिया। लालगंज नगर निकाय के 155 वर्षों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ। बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपसभापति संतोष कुमार सहित वार्ड पार्षद नरेंद्र शर्मा, सुजीत कुमार, प्रेम कुमार आदि ने कहा कि एक सप्ताह पहले 18 फरवरी को ही बोर्ड की बैठक 28 फरवरी शनिवार को 12:30 बजे से होने का पत्र मिला। 28 फरवरी को जब हम लोग बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे तो पता चला कि बैठक स्थगित हो गई है। जबकि बैठक स्थगित करने की सूचना पहले मिलनी चाहिए थी। इसके बाद जिले के वरीय पद...