खगडि़या, जून 24 -- खगड़िया, नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के दाननगर में नाला के निर्माण कराए जाने के बाद खुदाई के मिट्टी व पत्थर सड़क किनारे से हटाने की मांग की है। नगर सभापति व कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेजकर जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मेहता ने कहा कि इससे लोगों को परेशानी हो रही है।वहीं नाला बनाने के दौरान कई जगहों पर नल जल योजना के तहत पाईप कट जाने के बाद इसे जोड़ा नहीं गया है। जिससे सड़क पर जलजमाव की भी समस्या उत्पन्न हो रही है। इस समस्या को दूर करने की मांग की है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...