कार्यालय संवाददाता, मई 17 -- बिहार के भागलपुर जिले में सुल्तानगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार साह उर्फ गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार हत्याकांड में फरार पांच आरोपियों पर इनाम घोषित करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट प्राप्त कर लिया है। सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार और झारखंड के कई ठिकानों पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव सभी फरार आरोपियों को एक से दो दिनों के अंदर गिरफ्तार करने का भी दावा किया है। एसएसपी ने कहा कि वारंट के साथ कुर्की जब्ती करने के लिए न्यायालय से आदेश लेने का काम शुरू कर दिया गया है। इस मामले में किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरतने का सख्त दिशा-निर्देश संबंधित पुलिसकर्मी को दिया गया है। यह भी पढ़ें- गुड न्यूज! बिहार में 94 फीसदी...