कानपुर, जनवरी 7 -- सरसौल विद्युत सब स्टेशन में ठेकेदार की गाड़ी से चोरों ने रिंच बॉक्स, ड्रिल मशीन आदि उपकरण चोरी कर लिए। सुपरवाइजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। महाराजपुर के सरसौल स्थित विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता विपिन मिश्रा ने बताया कि कात्यानी कॉन्ट्रैक्शन कंपनी के द्वारा सब स्टेशन में रखरखाव का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार शाम काम खत्म होने ठेकेदार की गाड़ी में रिंच बॉक्स ड्रिल मशीन कैंची रख दिया। जिसे चोरों ने पार कर दिया। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो कंपनी ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.